कोल: सिहौर, सड़क पार कर रही महिला को बाइक सवार ने मारी टक्कर,एम्बुलेंस न मिलने पर परिजनों ने बाइक से पहुँचाया अस्पताल
Koil, Aligarh | Jul 6, 2024 थाना अकराबाद इलाके के गांव सिहौर के पास की है जहां सड़क पार कर रही महिला को बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी,जिसके कारण महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद एंबुलेंस ना मिलने पर परिजनों के द्वारा महिला को बाइक पर बैठाकर उपचार के लिए अस्पताल लाया गया।आरोप लगाते हुए परिजनों ने बताया कि अस्पताल में डॉक्टर की मौजूदगी ना होने से महिला को उपचार नहीं मिला।