कासगंज शहर में देव दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर प्राचीन मां चामुंडा मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया है। मंदिर में 11,100 दीप प्रज्वलित किए गए हैं, जिससे पूरा परिसर जगमगा उठा है।देव दीपावली के पर्व के लिए मंदिर को रंग-बिरंगी लाइटों से भव्य रूप से सजाया गया है। जानकारी बुधवार शाम 7 बजे मिली।