मड़ियाहू: 15 सूत्रीय मांगों को लेकर खेत व ग्रामीण मजदूर यूनियन ने धरना दिया, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा
उत्तर प्रदेश खेत व ग्रामीण मजदूर यूनियन की जौनपुर जिला कार्यकारिणी ने सोमवार दोपहर करीब 12 बजे मड़ियाहूं में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान यूनियन ने अपनी 15 सूत्रीय मांगों से संबंधित एक ज्ञापन राष्ट्रपति को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी नवीन कुमार को सौंपा।