मडियाहूं के एक होटल में अपना दल कमेरावादी पार्टी की समीक्षा बैठक रविवार की सुबह करीब 11 बजे आयोजित की गई। बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष अवधेश सरोज ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव देवराज पटेल रहे, जबकि प्रदेश सचिव पंकज सेठ और दीनानाथ सरोज विशिष्ट अतिथि रहे।