हाथरस: उत्तर प्रदेश दिवस के आयोजन के लिए पीसी बागला डिग्री कॉलेज की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा
जनपद हाथरस के पीसी बागला डिग्री कॉलेज में शासन की मंशा अनुरूप उत्तर प्रदेश दिवस के भव्य आयोजित कार्यक्रम की तैयारियों के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल का स्थलीय भ्रमण कर जिलाधिकारी अतुल वत्स ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। स्थलीय भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यक्रम मे प्रतिभाग करने वाले आगंतुकों एवं लाभार्थियों के प्रवेश एवं निकासी व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।