हाथरस: मोहल्ला नया नगला में गली में एक महीने से भरा नाली का गंदा पानी, स्थानीय लोग गंदे पानी से निकलने को मजबूर
#jansamasya
जनपद हाथरस की नगर पालिका परिषद हाथरस क्षेत्र के बिजली कॉटन मिल के पास मोहल्ला नया नगला में गली में करीब 1 महीने से नाली का गंदा पानी भरा हुआ है। मोहल्ला नया नगला में रहने वाले स्थानीय लोग एवं स्कूल पढ़ने के लिए जाने वाले बच्चे नाली के गंदे पानी से होकर निकलने को मजबूर है। स्थानीय लोगों ने जानकारी मे बताया करीब 1 महीने से गली में नाली का गंदा पानी भरा हुआ है।