लोहरदगा: लोहरदगा में स्व शिव प्रसाद मेमोरियल T20 क्रिकेट टूर्नामेंट की भव्य तैयारी, दिग्गज खिलाड़ी और बॉलीवुड सितारे होंगे शामिल
लोहरदगा में आगामी 5, 6, 7 और 8 मार्च को आयोजित होने वाले स्वर्गीय शिव प्रसाद मेमोरियल T20 क्रिकेट टूर्नामेंट की तैयारियों को लेकर बुधवार शाम 5 बजे स्टेडियम में लोहरदगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के सचिव आलोक कुमार राय ने की, जिसमें आयोजन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा हुई।