पनवाड़ क्षेत्र के गुलमोहर चौराहे पर पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई नहीं करने पर आज मंगलवार को सुबह 10:00 बजे के लगभग विद्युत टावर पर एक व्यक्ति छितर लाल मेहता चढ़ गया जो कि परिजन व पुलिस विभाग द्वारा समझाइश करने के बावजूद भी नीचे नहीं उतर रहा है। करीब डेढ़ साल पहले उसके मामा के साथ हुई लड़ाई में पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई नहीं होने की मांग को लेकर अड़ा हुआ है ।