नाला: महेशमुंडा के पास बाइक चालक ने खड़ी ट्रक में मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने नाला अस्पताल पहुंचाया
Nala, Jamtara | May 12, 2025 नाला-आसनसोल मुख्य सड़क पर महेशमुंडा के समीप एक बाइक चालक ने खड़ी ट्रक में टक्कर मार दी। घटना सोमवार अपराह्न करीब 1:30 बजे की है। जानकारी के अनुसार दोमानी (आसनसोल) निवासी विश्वनाथ हांसदा (40),पिता विपिन हांसदा घायल है। इस संबंध में नाला थाना के एएसआई कमलेश कुमार यादव ने सड़क दुर्घटना की खबर मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचकर घायल व्यक्ति को नाला अस्पताल पहुंचाया|