जमुई: सेवा गांव के पास ई-रिक्शा पलटने से चार लोग घायल, तीन घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया
Jamui, Jamui | Nov 19, 2025 गिद्धौऱ थाना क्षेत्र अंतर्गत सेवा गांव के पास तेज रफ्तार ई-रिक्शा के पलटने से चार लोग घायल हो गए। तीन घायलों को मंगलवार की रात 9:00 बजे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि एक घायल को निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है। सदर अस्पताल में इलाजरत घायलों की पहचान गोनेल मांझी और उनकी पत्नी कर्मी देवी व पौत्र सत्यम कुमार के रूप में हुई है।