बीसलपुर: तहसील परिसर के गेट पर संदिग्ध परिस्थितियों में एक बुजुर्ग गिरकर हुआ बेहोश, अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित
करेली थाना क्षेत्र के ग्राम इलावांस सिमरा निवासी नवाब अली सोमवार को बीसलपुर तहसील में अपने निजी कार्य से आए थे। वह अपना कार्य निपटाकर घर वापस जा रहे थे जैसे ही तहसील के गेट पर पहुंचे वैसे ही संदिग्ध परिस्थितियों में गेट पर गिरकर बेहोश हो गए। जिसके बाद एंबुलेंस ने बुजुर्ग को बीसलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।