बीसलपुर: अहिरपुरा नगला गांव निवासी किशोर हुआ लापता, पिता की तहरीर पर बीसलपुर पुलिस ने गुमशुदगी की दर्ज
बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव अहिरपुरा नगला निवासी राम प्रताप ने दर्ज कराया मुकदमे में बताया कि उसका 16 वर्षीय पुत्र नीरज गंगवार 16 जनवरी दोपहर 12 बजे से लापता है। शाम होने के बाद पीड़ित पिता ने उसकी आस पड़ोस व रिश्तेदारी में तलाश की थी लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। जिससे उसका परिवार चिंताग्रस्त हो गया, पीड़ित ने अनहोनी होने की आशंका जताई है।