इंदौरा: इंदौरा -जसूर मार्ग पर पड़ते बेहलपुर में पलटा रेत से भरा टिप्पर,
चालक को आई मामूली चोटें
Indora, Kangra | Jul 22, 2024 तहसील इंदौरा के तहत पड़ते बेहलपुर में सोमवार दोपहर बाद एक रेत से भरा हुआ टिप्पर पलट गया। जिस दौरान चालक को मामूली चोटें आई हैं। मिली जानकारी अनुसार रेत से भरा टिप्पर इंदौरा से जसूर की तरफ जा रहा था कि अचानक बेहलपुर में किसी अन्य बाहन को पास देते हुए अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। जिस दौरान चालक को मामूली चोटें आई।