लोनी: अल्वी नगर चौराहे से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार बदमाश को पुलिस ने उपचार के बाद न्यायालय में पेश किया
Loni, Ghaziabad | Mar 26, 2024 एसीपी अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने बताया कि पल्लवी नगर चौराहे पर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरिफ नाम के एक बदमाश को गिरफ्तार किया था। आरिफ के पैर में गोली लगने से वह घायल हुआ था। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया था। अस्पताल से उपचार के बाद पुलिस ने घायल को न्यायालय में पेश किया है। बदमाश से तमंचा कारतूस समेत अन्य कीमती सामान बरामद हुआ।