जिला हरदोई के ग्राम पंचायत हरियावां में बाबा खाटू श्याम जी की भव्य शोभायात्रा अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ निकाली गई। यात्रा में गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों, भजन-कीर्तन और जयकारों के साथ निकली इस यात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और जगह-जगह पुष्प वर्षा कर बाबा की झांकी का स्वागत किया।