बेगूसराय: नया गांव थाना क्षेत्र में गोली मारकर जख्मी करने मामले में अपराधी लोहियानगर से गिरफ्तार, SP ने दी जानकारी
नयागांव थाना क्षेत्र में गोली मारकर जख्मी करने मामले में अपराधी को लोहियानगर से पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. एसपी ने बताया कि 3 जुलाई को नयागांव थाना क्षेत्र के महेंद्रपुर में अपराधी ने 01 व्यक्ति को गोली मार कर जख्म कर दिया था. पुलिस ने अपराधी को आज गिरफ्तार कर लिया है.