राजातालाब: कालिका धाम मेले में छेड़छाड़ करने वाले युवक को किया गया गिरफ्तार
कालिका धाम मेले में छेड़छाड़ करने वाला युवक गिरफ्तार, जेल भेजा गया वाराणसी के कपसेठी थाना क्षेत्र के कालिका धाम मेले में महिलाओं और बालिकाओं के साथ अश्लील हरकत करने वाले एक युवक को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया। रविवार दोपहर लगभग 3 बजे मिशन शक्ति प्रभारी उपनिरीक्षक मेघा सोलंकी अपनी टीम के साथ मेले में गश्त कर रही थीं।