रामगंजमण्डी: जुल्मी में ट्रेन की चपेट में आया युवक, गंभीर घायल, बकरियों को बचाने रेलवे ट्रैक पर गया था
रामगंजमंडी में सुकेत क्षेत्र के जुल्मी रेलवे ट्रैक पर एक युवक ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए झालावाड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे अस्पताल चौकी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घायल युवक की पहचान झालरापाटन के जरेल चौकी गांव निवासी विजय बैरवा के रूप में हुई है।