ललितपुर: विद्युत विभाग के जर्जर खंबा गिरने से घायल किसान का इलाज विद्युत विभाग से कराने की मांग को लेकर दिया ज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन ने जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन देते हुए बताया है कि हमारे संगठन के पंचायत अध्यक्ष सोबरन सिंह खेत से भूसा भरकर अपने घर की ओर जा रहे थे तभी एक जर्जर विद्युत पोल गिर गया जिससे कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका इलाज के लिए ललितपुर से झांसी और झांसी से ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। मांग की गई है कि घायल का पूरा इलाज का विद्युत विभाग कराए