सूरतगढ़ में नकली नोटों के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गश्त के दौरान दीपक मेघवाल को पकड़ा था। जिसके कब्जे से ₹12000 नकली नोट बरामद हुए थे। दीपक से पूछताछ के आधार पर कुणाल को गिरफ्तार किया था। अब कुणाल से पूछताछ के आधार पर प्रिंसपालको गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी पुलिस से रविवार रात मिली।