समस्तीपुर: जिले में मुसरीघरारी थाना पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया, एक आरोपी गिरफ्तार
समस्तीपुर जिले की मुसरीघरारी थाना पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का खुलासा करते हुए रविवार शाम करीब 9:30 मे गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान सुबोध कुमार के रूप में की गई है। जिसके पास से चोरी गई मालवाहक टेंपो के अलावा एक पिकअप वह वाहन चोरी के मामले में इस्तेमाल की गई बाइक और मोबाइल भी बरामद किया है।