भिवानी: राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में 5 जुलाई को होगी अभिभावक-शिक्षक बैठक, जिला शिक्षा अधिकारी ने दी जानकारी
हरियाणा में ग्रीष्मकालीन अवकाश खत्म हो चुके है और आज से सभी स्कूल फिर से खुल चुके है। राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में 5 जुलाई को तीसरी से 5वीं कक्षा के छात्रों के लिए अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान छात्रों और अभिभावकों के लिए कई मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। पीटीएम का मुख्य उद्देश्य छात्रों की कमियों को दूर करना है।