बांदा: कोतवाली नगर पुलिस ने चोरी और टप्पेबाजी करने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह के एक सदस्य को किया गिरफ्तार
Banda, Banda | Nov 30, 2025 पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में थाना कोतवाली नगर पुलिस नें मदद के बहाने एटीएम कार्ड बदलकर चोरी/टप्पेबाजी करने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त के कब्जे से चोरी/टप्पेबाजी किए गए 50 हजार रुपये व 05 एटीएम कार्ड पुलिस नें बरामद किएं हैं।