बांका: गंगटी नदी का पुल जर्जर होने से हो रहे हैं सड़क हादसे, घायल अस्पताल में भर्ती
Banka, Banka | Dec 2, 2025 बाटेश्वरनगर गांव के पास गंगटी नदी का पुल जर्जर हो गया है। जिसके कारण नित्य दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। स्थानीय ग्रामीण कन्हैया सिंह ने मंगलवार की दोपहर बाद करीब 1 बजे बताया की पुल पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इस दौरान तेज रफ्तार ऑटो या टोटो के गुजरने से सड़क हादसे हो रहे हैं। शिकायत के बाद भी जर्जर पुल का मरम्मत नहीं किया जा रहा है।