सिरोंज: तहसील क्षेत्र में चूहों ने मक्का की फसल बर्बाद की, किसानों को भारी नुकसान
सिरोंज क्षेत्र में इस बार किसानों को मक्का की फसल में चूहों से भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। भगवंतपुर, दीपनाखेड़ा, मोहम्मद नगर और इकोदिया जैसे क्षेत्रों में चूहों ने मक्का की फसल को खा गए हैं।अधिकांश खेतों में 25 से 30 प्रतिशत तक का नुकसान हुआ है। कुछ खेतों में यह नुकसान 50-60 प्रतिशत तक पहुंच गया है। इन खेतों में किसानों को दोबारा बुवाई करनी पड़ेगी।