मोकामा के हाथीदह थाना पुलिस ने लगातार शराब माफिया के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने झारखंड से लाई जा रही अवैध शराब से भरे एक ऑटो को जब्त करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया। हाथीदह थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने मीडिया को लगभग 4 बजे पूरी घटनाक्रम की जानकारी दी। फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।