मोहनिया: कटरा कला में हुए मारपीट मामले में मौत के बाद मृतक के परिजन ने महिला सहित 5 के खिलाफ दर्ज कराई नामजद प्राथमिकी
मोहनिया थाना क्षेत्र के कटरा कला में 3डिसमिल जमीन विवाद में हुए मारपीट मामले में चंदन सिंह की मौत के बाद मृतक के परिजनों ने मोहनिया थाने में महिला सहित पांच नामजद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है,थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने मंगलवार संध्या 6:30PM बजे कहा कि पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।