महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सपा राज्य सभा सांसद के खिलाफ काशी विद्यापीठ चौकी पर दी गई तहरीर
Sadar, Varanasi | Mar 25, 2025 महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के छात्रों द्वारा मंगलवार को सांसद राम जी लाल सुमन के खिलाफ काशी विद्यापीठ चौकी में तहरीर दिया गया है. छात्रों ने कहा कि सदन राज्यसभा के सत्र में गृह मंत्रालय के कामकाज पर चर्चा के दौरान समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन ने भारत के वीर सपूत महाराणा सांगा पर बहुत ही घटिया और अमर्यादित टिप्पणी की है।