आरा: बिहिया बाजार के समीप करेंट लगने से एक युवक की हुई मौत,आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान तोड़ा दम
Arrah, Bhojpur | Aug 14, 2024 बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया बाजार के समीप लाइब्रेरी में करंट लगने से एक युवक की मौत। छात्रों के द्वारा आनन फानन में उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया जा रहा था इसी दौरान युवक ने बीच रास्ते में ही दम तोड दिया।सदर अस्पताल में पदस्थापित डॉक्टर सूर्यकांत निराला के द्वारा चेकअप कर युवक को मृत घोषित कर दिया गया।मृतक बिहिया मठिया गांव निवासी प्रिंस कुमार था।