गया टाउन सीडी ब्लॉक: निरंजना-फल्गु नदी संरक्षण पर बोधगया में बैठक, जलस्तर गिरने पर चिंता व्यक्त
निरंजना-फल्गु नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन को लेकर बोधगया स्थित बोधि प्रौद्योगिकी संस्थान में एक अहम बैठक रविवार को आयोजित की गई। बैठक में सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद् और स्थानीय लोग शामिल हुए। मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक अनिल ठाकुर उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि नदियां केवल जल स्रोत नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और आस्था है।