पिंड्रा: वाराणसी पुलिस के द्वारा जंसा थाने का किया गया औचक निरीक्षण
अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन द्वारा थाना जंसा का वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान सलामी गार्द में लगे पुलिसकर्मियों का निरीक्षण किया गया तत्पश्चात थाना परिसर का भ्रमण कर परिसर की साफ-सफाई, शस्त्रों की सफाई, लावारिस वाहनों व मालों का निस्तारण करने व साफ-सफाई को उच्चकोटि का बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया।