रामपुर: मरवाला गाँव में पुआल रखने के विवाद में सात चचेरे भाइयों ने एक भाई को पीटकर किया घायल, पुलिस ने मेडिकल के लिए भेजा
Rampur, Rampur | Oct 27, 2024 मरवाला गांव में पुआल रखने के विवाद को लेकर 7 चचेरे भाइयों ने एक भाई को पीट कर घायल कर दिया। थाना टांडा पुलिस ने घायल को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा है। घटना रविवार रात्रि 8:30 बजे की बताई जा रही है।घटना की तहरीर पर थाना टांडा पुलिस ने घायल को मेडिकल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है। घायल का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है पुलिस मामले की जांच कर रही है