पोहरी: पोहरी सबजेल में गीता जयंती पर श्रीमद भगवद गीता के संक्षिप्त प्रवचन का आयोजन
पोहरी सबजेल में गीता जयंती के उपलक्ष्य पर सोमवार दोपहर 3 बजे सहायक जेल अधीक्षक सौरभ वर्मा के मार्गदर्शन में जेल में परिरुद्ध बंदियों के सर्वांगीण ओर आध्यात्मिक कल्याण ओर नैतिक सुधार हेतु श्रीमद भगवद गीता के अध्याय 11 विश्वरूप दर्शन योग,अध्याय 12 भक्ति योग,अध्याय 15 पुरुषोत्तम योग के उपदेश पंडित विशंभर दयाल शर्मा के द्वारा सरल व सहज भाषा मे दिये गये।