पुष्कर: ERCP योजना के तहत राजस्थान के सभी जिलों को जल्द ही मिलेगा पानी जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत ने दी जानकारी...
Pushkar, Ajmer | Aug 23, 2024 शुक्रवार को जल संसाधन कैबिनेट मंत्री सुरेश रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि जल्द ही ERCP योजना के तहत राजस्थान के सभी जिलों को पीने का पानी उपलब्ध करवाया जाएगा, इसी के साथ उन्होंने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह सिर्फ बात ही करना जानते हैं ओर कागजों में काम करना जानते हैं वह चाहते तो यह योजना बहुत पहले आ सकती थी।