खुरई: लगातर बरसात के कारण खुरई के आसपास के सभी नदी नाले उफान पर, सभी रास्ते बंद,पुलिस ने सुरक्षा को लेकर लगाए बेरीकेट।
Khurai, Sagar | Aug 4, 2024 सागर जिले सहित खुरई के आसपास के सभी क्षेत्रों में लगातर बरसात होने से खुरई के सभी दिशाओं को जाने वाले रास्ते बंद हो चुके हैं। सुरक्षा को लेकर शहरी और देहात थाना पुलिस ने अपने अपने क्षेत्रों का दौरा कर नदी नालों पर पीडब्ल्यूडी अधिकारियों की मदद से बेरीकेट लगाए। पुलों पर पानी कम होने तक पुल पार न करने की हिदायत दी। कई लोग नजारा देखने के लिए भी पहुंच रहे हैं।