देवास नगर: तुकोजी राव पवार स्टेडियम में पिट्टू प्रतियोगिता का आयोजन हुआ
देवास में खेलो एमपी यूथ गेम्स अंतर्गत पिट्टू प्रतियोगिता सम्पन्न। जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी सुश्री सेना गाडरिया ने बताया कि खेल और युवा कल्याण विभाग तथा देवास जिला पिट्टू संघ द्वारा खेलों एम.पी.यूथ गेम्स 2025 के अंतर्गत जिला स्तरीय पिट्टू प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय श्रीमंत तुकोजीराव पवार स्टेडियम में किया गया।