चैनपुर: 248 दिन बाद घर लौटा राजू, बच्चा चोर की अफवाह निकला गुमशुदा युवक, पुलिस की मदद से हुआ मिलन
Chainpur, Gumla | Feb 28, 2026 चैनपुर थाना क्षेत्र के कतारी कोना में बच्चा चोर की अफवाह के बीच पकड़ा गया युवक आखिरकार दो सौ अड़तालीस दिन बाद अपने परिजनों से मिल सका। ग्रामीणों ने संदेह के आधार पर एक अज्ञात युवक को पकड़ रखा था, जिसकी सूचना मिलते ही चैनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे सुरक्षित थाना ले आई। जानकारी देते हुए शनिवार सुबह दस बजे थाना प्रभारी ने बताया कि युवक की पहचान