मेहगांव: अमायन थाना क्षेत्र के सिंध खेरिया गांव में खेत में गाय घुसने को लेकर जातिसूचक गालियां देने और मारपीट का मामला
Mehgaon, Bhind | Feb 25, 2025 अमायन थाना क्षेत्र के अंतर्गत फरियादी राजकुमार धानुक निवासी सिंध खेरिया ने पुलिस को बताया की खेत में गाय घुसने के विवाद को लेकर 23 फरवरी की रात लगभग 9 बजे रामनरेश बघेल निवासी सिंध खेरिया ने जाति सूचक गालियां देते हुए मारपीट कर दी। एवं जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर सोमवार को लगभग 7 बजे मामला दर्ज कर लिया है।