सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम कुमार दक ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि सहकारिता के महत्व को समझते हुए उन्होंने 6 जुलाई, 2021 को सहकारिता मंत्रालय का गठन किया, जो देश में सहकारी आन्दोलन को मजबूती प्रदान करने की दिशा में एक मील का पत्थर है। मंत्रालय के गठन के बाद विगत वर्षों में देश-प्रदेश में सहकारिता का महत्व बढ़ा.