गोड्डा: कन्हवारा गांव में आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, 3 घायल, अस्पताल में इलाज जारी
Godda, Godda | Mar 31, 2026 मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कन्हवारा गाँव में मंगलवार की सुबह आपसी विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गयी जिसमें3 लोग घायल हो गए। घायलों का नाम चंद्रशेखर ठाकुर एक पक्ष के है जबकि घोलटन साह और रामदेव साह दोनों दूसरे पक्ष के है। दोनों भाई है। घायलों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों पक्षों के द्वारा थाना जाकर दोपहर में आवेदन दिया गया।