मीनापुर: तुरकी बाजार से कुछ ही दूरी पर आम के पेड़ से युवक का लटकता शव पुलिस ने बरामद किया है।
मीनापुर थाना क्षेत्र के तुरकी बाजार से कुछ ही दूरी पर आम के पेड़ से युवक का लटकता शव पुलिस ने बरामद किया है । मृतक की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र के हनुमान नगर गांव के रविन्द्र बैठा के रूप में हुआ है । रवींद्र बैठा का ससुराल मीनापुर थाना क्षेत्र के बेलाही लच्छी गांव में है । वह शादी के बाद लगातार ससुराल में पुरे परिवार के साथ रह रहा था