श्रीगंगानगर जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर जिले में ऑपरेशन फ्रिज के तहत चार स्थानों पर कार्रवाई की गई। बुधवार शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार नशा तस्करी में शामिल संयुक्त आरोपियों के अवैध कब्जे हटाए गए। पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण ध्वस्त किए और भविष्य में भी नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी