मण्डला जिले के ग्राम बकौरी में शुक्रवार को दोपहर 3:30 बजे वृहद हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन के दौरान उपस्थित संतजनों ने अपने उद्बोधन में सामाजिक एकता, सामाजिक समरसता, हिन्दू एकरूपता एवं संगठन की मजबूती पर विशेष बल दिया। उन्होंने समाज को एकजुट होकर सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण एवं राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया।