शिवपुरी नगर: अज्ञात वाहन की टक्कर से कोर्ट से रिटायर्ड बाबू की हुई मौत, जांच में जुटी देहात थाना पुलिस, रामराजा गार्डन के पास की घटना
शुक्रवार की शाम साढ़े 7 बजे के लगभग 60 वर्षीय मोहम्मद अहमद कुरैशी में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। इसके बाद वाहन सहित ड्राइवर मौके से फरार हो गया था। घटना में मोहम्मद अहमद कुरैशी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। देहात थाना पुलिस द्वारा मांमला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम आज कराया है वहीँ अज्ञात वाहन की तलाश भी शुरू कर दी है।