बारां: बराना गांव के पास पिकअप गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरे घायल को कोटा किया रैफर
Baran, Baran | Jun 7, 2025 नेशनल हाईवे 27 पर बराना के पास तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए बारां अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया दूसरे युवक को कोटा रैफर किया गया जानकारी के अनुसार बाइक सवार नारेडा निवासी हेमराज और सूरज चौबदार अटरू की तरफ जा रहे थे तभी पिकअप ने टक्कर मार दी इस घटना में हेमराज की मौत हो गई। बारां