झांसी: झांसी के तत्कालीन आबकारी निरीक्षक पर गिरी गाज, नकली शराब फैक्ट्री पकड़े जाने पर हुए निलंबित
Jhansi, Jhansi | Mar 14, 2024 पुलिस ने 4 लोगो को गिरफ्तार किया। जिनके पास से, कार और शराब बनाने वाली मशीन, ढक्कर और बोतलें बरामद की थी। यह गिरोह नकली शराब बनाकर लाइसेंसी दुकान पर देते थे। नकली शराब की फैक्ट्री पकड़े जाने के मामले को आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने गम्भीरता से लिया। उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्कालीन आबकारी निरीक्षक शिशुपाल सिंह को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए।