आगरा: लोकतंत्र का उत्सव, तिरंगे का अभिमान: आगरा पुलिस लाइन्स में 77वें गणतंत्र दिवस की भव्य परेड सम्पन्न हुई
Agra, Agra | Jan 26, 2026 पुलिस लाइन्स, कमिश्नरेट आगरा में 77वें गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन गरिमा व राष्ट्रभक्ति के साथ संपन्न हुआ। माननीय कैबिनेट मंत्री श्रीमती बेबी रानी मौर्य द्वारा ध्वजारोहण कर परेड का मान-प्रणाम स्वीकार किया गया। परेड में पुलिस, पीएसी, एनसीसी व विशेष दस्तों ने अनुशासन व शौर्य का प्रदर्शन कर लोकतंत्र और तिरंगे के प्रति निष्ठा का संदेश दिया।