फिरोज़ाबाद: थाना टूण्डला क्षेत्र के हजरतपुर रोड पर कैंटर वाहन ने खड़े ट्रक में मारा टक्कर, चालक की हुई मौत
थाना टूण्डला क्षेत्र हजरतपुर रोड पर शनिवार सुबह आठ बजे क़रीबन एक कैंटर वाहन खड़े ट्रक में घुस गया, जिससे उक्त कैंटर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। शव को सूचना पर पहुँची थाना पुलिस पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल लेकर आई। जहां परिजनों ने मृतक की शिनाख्त युवक मोनू पुत्र जोगेंद्र सिंह निवासी बादशाहपुर थाना घिरोर जनपद मैनपुरी के रूप में की।