शराब पीकर गाड़ी चलाने से कार पलटी, तीन घायल जुलवानिया। Julwania थाना क्षेत्र के AB Road पर वासवी के समीप रात्रि में एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि चालक द्वारा शराब के नशे में वाहन चलाने के कारण यह हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार पहले रोड साइड की ओर पलटी और फिर दूसरी साइड जाकर पलट गई। हादसे में कार में सवार तीन लोग घायल हो गए।