जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित 50 सीटर बालक उत्कृष्ट छात्रावास का नवीन भवन जिसकी लागत 393.32 लाख है जो बनकर तैयार हो है। लेकिन उसमें छात्रावास का संचालन नही किया जा रहा है। जबकि लोक निर्माण विभाग ने जनजातीय कार्य विभाग को हैंडओवर कर दिया है। बावजूद उसमें छात्रावास का संचालन नही किया जा रहा। संस्था प्राचार्य मनीष डावर ने कहा निर्माण कार्य अधूरा है।